फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक का रिश्तेदार गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों को शरण देने के आरोप में धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद के रिश्तेदार जीशान उर्फ जानू निवासी चकिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जानू बम्हरौली निवासी जैद खालिद को देवरिया जेल में ले जाकर पीटने के मामले में अतीक संग नामजद इमरान का भाई है।
विज्ञापन

बता दें कि इमरान रिश्ते में अतीक का साढू़ लगता है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि जानू की ओर से इमरान को संरक्षण दिया जाता है। यह भी सूचना थी कि इमरान जानू के चकिया वाले घर आने वाला है। बताया किपुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि तभी गाड़ी से उतरकर एक व्यक्ति जानू के घर में गया। मुखबिर ने बआया कि वह 25 हजार का इनामी इमरान है। हालांकि पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पिछले गेट से भाग निकला। मौके से पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जीशान उपर्फ जानू बताया। साथ ही यह भी कहा कि उसने भागने में इमरान की मदद की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें