फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से सड़कें बन गईं दरिया

Sun, 19 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे में स्थित दुकान में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शुक्रवार शाम हुई बारिश ने कस्बे में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें पानी में डूबने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली तिराहा से प्रतापपुर मार्ग पर बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को सामान सुरक्षित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जलभराव के कारण बाजार में आवागमन प्रभावित हुआ और कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए। वहीं, नवाबगंज में कई जगह नालियां जाम होने से घरों का पानी सड़क पर फैल गया। जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर प्रधान पति राजू साहू ने बताया कि सफाई कर्मियों की ओर से नालियां साफ की जा रही है। वहीं, सहसों में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया।
किसान राम सिंह यादव, मनोज सिंह, सुभाष यादव, चंद्रधर द्विवेदी और अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार था। अब खेतों में पर्याप्त नमी और पानी मिलने से धान की रोपाई आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें