इलाहाबाद। हाईकोर्ट द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत प्रदेश के 32 जिला जजों का तबादला कर दिया गया है। इनमें से पांच अपर जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारी हैं जिनको प्रोन्नति देकर जिला जज बनाया गया है। महानिबंधक एसके सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक हाईकोर्ट में निबंधक (चयन एवं नियुक्ति) आरके उपाध्याय को प्रोन्नति देकर जिला जज रायबरेली बनाया गया है।
रायबरेली के जिला जज संजय हरकौली को बागपत, शैलेंद्र कुमार को बागपत से अलीगढ़ और धर्मवीर सिंह को अलीगढ़ से सोनभद्र स्थानांतरित कर दिया गया है। सोनभद्र में जिला जज रहे शिवनाथ को हमीरपुर श्रीमती सुशीला को हमीरपुर से ज्योतिबाफूले नगर, अशोक कुमार पाठक को ज्योतिबाद फूले नगर से बाराबंकी भेजा गया है। जयशील पाठक को बाराबंकी से हाथरस, अशोक कुमार द्वितीय को हाथरस से बरेली उमेश सिंह को बरेली से बलरामपुर ,श्रीकृष्ण सिंह बलरामपुर से अलीजामिन को फतेहपुर से मिर्जापुर भेजा गया है।
इसी प्रकार से चित्रकूट के जिला जज अनिल कुमार (नवम) को चंदौली, डा. नरेश कुमार बहल को चंदौली से सुल्तानपुर राकेश कुमार उपाध्याय को सुल्तानपुर से मुरादाबाद, सुखलाल को मुरादाबाद से मैनपुरी, उमेश चंद्र त्रिपाठी को मैनपुरी से सहारपुर, सत्यपाल सिंह को सहारनपुर से क्षत्रपति साहू जी महराज नगर, राजेंद्र बाबू शर्मा को क्षत्रपति साहू जी महराज नगर से विशेष कार्याधिकारी शामली बनाया गया है। शामली में ओएसडी रहे विनोद कुमार यादव को जिला जज प्रतापगढ़, उमेश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ से इटावा , रवींद्र नाथ कक्कड़ को इटावा से मुजफ्फनगर का जिला जज बनाया गया है।
पीलीभीत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ को प्रोन्नति देते हुए जिला जज महोबा बनाया गया है।
अन्य जिला जजों में चंदौली के एडीजे शिवकुमार सिंह को प्रोन्नति देकर जिला जज फैजाबाद, कृष्ण प्रताप सिंह को फैजाबाद से रमाबाई नगर, रवींद्र नाथ मिश्र को रमाबाई नगर से गाजियाबाद, अनिल कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद से लखनऊ, विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वितीय को लखनऊ से इलाहाबाद, दयाशंकर त्रिपाठी को इलाहाबाद से सदस्य कार्मिशियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ, महेश प्रसाद श्रीवास्तव को प्रोन्नति देकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रायबरेली से सदस्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ, विजय कुमार शर्मा को सदस्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण से जिला जज बहराइच, गुरूशरण श्रीवास्तव को बहराइच से बांदा और कल्पना मिश्रा को प्रोन्नति देकर सदस्य कामर्शियल अधिकरण लखनऊ से जिला जज औरैया बनाया गया है।