फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा, रोड़ा न अटकाए पुलिस, प्रशासन

विज्ञापन
The protesters said, do not stall the police, administration - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन मंगलवार को 45वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को पुलिस की घेराबंदी और दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर गम और गुस्सा भी साफ दिखा। इस बीच पुलिस की घेराबंदी पर प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी दिखाई। कहा, पुलिस घेराबंदी करके उकसा रही है लेकिन शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के समर्थन में कौशांबी से भी महिलाएं पहुंचीं और सीएए को काला कानून बताकर इसे वापस लेने की मांग की। इस बीच महिलाओं का एक जत्था अटाला जा पहुंचा और वहां प्रदर्शन करने लगा। इस पर स्थानीय लोगों ने एक ही जगह प्रदर्शन करने की अपील करते हुए उन्हें समझाबुझाकर मंसूर पार्क लौटा दिया।
विज्ञापन

वहीं मंसूर पार्क में वक्ताओं ने कहा, सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो रहा है लेकिन पुलिस जानबूझकर ऐसी कार्रवाई कर रही है जिससे लोग भयभीत हों और अलोकतांत्रिक गतिविधियों का हिस्सा बनें लेकिन आंदोलन बहुत ही शांतिपूर्वक मांगों के पूरा होने तक चलता रहेगा। पुलिस प्रशासन किसी प्रकार का रोड़ा न अटकाए। हालांकि वक्ताओं ने दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की निंदा भी की। कहा, पुलिस का काम निष्पक्ष होना चाहिए लेकिन पुलिस भाजपा के इशारे पर बर्बर कार्रवाई कर रही है। प्रदर्शन के दौरान क्रांतिकारी गीत गाए गए, नाटक का मंचन किया गया। शायर अबूजर नावेद देहलवी ने तकरीर पढ़ी। जीशान रहमानी ने संचालन किया। कार्यक्रम में अविनाश मिश्रा, स्त्री मुक्ति संगठन की डॉ.पदमा सिंह, फहमीदा एजाज, नाजमीन, फातिमा, निशु, शिवा, गायत्री, अमित सिराजउद्दीन, अब्दुल्ला तेहामी, फराज उसमानी, खालिद उमर, इरशाद उल्ला, सैयर मोहम्मद अस्करी, मुशीर अहमद, मो. शारिक, अफसर महमूद, इफ्तेखार अहमद मंदर, शुएब अंसारी, अरशद अली, रमीज अहसन आदि मौजूद रहे।
सिपाही की मौत पर जताया शोक
प्रयागराज। अखिल भारतीय बारी समाज की जिला इकाई ने दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान सिपाही रतन लाल बारी की मौत पर शोक जताया है। मंगलवार को एससी बासु रोड स्थित चमेली देवी धर्मशाला में हुई सभा में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार रावत, शंभू नाथ रावत, टीकू केसरवानी, अमित सिंह, सुमित सिंह, छोटू यादव, राम सेवक, गोपी चंद, शिव कुमार रावत, पवन कुमार रावत, मनोज वर्मा, कमलेश रावत, राजू वर्मा आदि ने ने दो मिनट का मौन रखा और मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

The protesters said, do not stall the police, administration- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें