कमलापुर ग्रामसभा के अंतर्गत जानबख्श का पूरा में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ हुआ। शीतलहर के बावजूद ग्रामीणों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता मनोज पांडेय ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस नेता आशीष पांडेय ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जहां ऊंच-नीच और भेदभाव मिट जाता है। अध्यक्ष पप्पू पटेल ने आभार जताया। यहां अशोक सरोज, अमरनाथ पटेल, सुनील पटेल, हरिदास हरिजन, डॉ. इमरान खान, अजय पटेल, राहुल पासी, सज्जू, मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।