कहली में नालियों की नियमित सफाई न होने से हालात बदतर हो गए हैं। नालियां महीनों से साफ नहीं की गईं, जिससे वे घास-फूस और कचरे से जाम हो गई हैं। जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन नाली की समुचित सफाई नहीं कराई गई। यही स्थिति तेजपुर, करनाईपुर, बेनीपुर और सातनपुर सहित अन्य ग्राम सभाओं में भी है।