पूरे शहर में कैमरा हैं, कहां आओगी-जाओगी सब पता रहेगा
पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब थाने पहुंची तो एक पुलिसकर्मी ने कहा कि तुम्हें इंसाफ दिलवा दूंगा। लेकिन, जो कुछ मैं कहूंगा, वो सब करना पड़ेगा। अगर बात नहीं मानोगी तो, थाने में सिर्फ चक्कर लगाती रह जाओगी। ये भी कहा कि कि पूरा शहर कैमरा से लैस है। तुम कहां आती-जाती हो सब पता चल जाएगा। भलाई इसी में हैं कि मेरी बात मान जाओ। वरना तुम्हारे घरवालों को ऐसी ही धमकी मिलती रहेगी। पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक युवक उसकी मदद कर रहा था। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उस युवक को फोन कर कहा कि इस केस से हट जाओ नहीं तो तुझे अंदर करवा दूंगा।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई ऐसी हरकत कर रहा है तो वह जरूर फर्जी पुलिस वाला होगा। छात्रा थाने में आकर उसके खिलाफ शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी। - जय अंबिका, प्रभारी, महिला थाना