फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर अड़े छात्रों को पुलिस उठा ले गई थाने 

Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
upsc aspirants
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन पर कर्मचारी चयन आयोग के लाउदर रोड स्थित दफ्तर के बाहर 27 दिन से अनशनरत छात्र पुलिस के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए थे। आखिरकार शनिवार आधी रात भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने अनरत छात्रों को खदेड़ दिया। पुलिस ने पहले छात्रों से हटने की गुजारिश की। बात बनती न देख पुलिस ने सख्त तेवर अपनाया तो बड़ी संख्या में छात्र वहां से गायब हो गए। जो छात्र नहीं माने पुलिस उन्हें जबरन उठा ले गई तो कुछ लाठी भांजकर खदेड़ दिया। स्वस्थ छात्रों को कई थानों मेें तथा बीमार और कमजोर छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग की सिपाही भर्ती परीक्षा-2011 के खाली पदों पर नियुक्ति एवं भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर बीते 27 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की ओर अभी किसी भाजपाई ने निगाह उठाकर नहीं देखा। भीषण गर्मी के बीच देश के कोने-कोने से अनशन में शामिल होने आए सिपाही भर्ती के दावेदार लगातार बीमार होते रहे और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया जाता रहा। इसके बाद भी कोई जिम्मेदार भाजपा नेता इन अनशनकारियों की मांगें सुनने नहीं पहुंचा है।

सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का संकल्प लिया था। छात्रों का यह संकल्प पुलिस के लिए मुसीबत की वजह थी। जिसके चलते पुलिस ने शनिवार रात छात्रों को वहां खदेड़ दिया और बड़ी संख्या में छात्रों को उठा ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें