फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुष्कर्म पीड़िता की अश्लील फोटो और ऑडियो वायरल करने में दरोगा को दोबारा भेजा जेल

Tue, 17 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का एडिट अश्लील फोटो और कथित ऑडियो वायरल करने के आरोप में सोमवार को आरोपी दरोगा नरेश यादव को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सवा महीने पहले भी आरोपी दरोगा नरेश यादव को दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया गया था।
विज्ञापन

शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोपी लाइन हाजिर एवं बाद में गैर जनपद तबादला किए जाने वाले दरोगा नरेश यादव को 30 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी दरोगा दोबारा दुष्कर्म पीड़िता को परेशान करने लगा। दरोगा नरेश यादव दुष्कर्म पीड़िता की एडिटेड अश्लील फोटो और कथित ऑडियो जगह-जगह वायरल कर रहा था। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि दो दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता ने दोबारा दरोगा और आरोपी की शिकायत की थी। उसे ब्लैकमेल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी,प्राथमिकी वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। दरोगा पर आरोप लगाया कि उसने झूंसी स्थित उसके घर पर जाकर पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने तफ्तीश की तो आरोप सही पाए गए। इसमें पूर्व में दर्ज की गई प्राथमिकी में अन्य धाराएं बढ़ाकर आरोपी दरोगा नरेश यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अन्य आरोपियों के भूमिका की भी होगी जांच
एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने दो दिन पहले झूंसी थाने में शिकायत की थी। इस पर जांच कराई गई तो दरोगा के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए। इसी आधार पर आरोपी दरोगा नरेश यादव को जेल भेजा गया। पूरे प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर वे दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें