फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन से आए श्रद्धालुओं ने नहीं सोचा होगा कि कुंभ में उनके साथ होगा ऐसा

Sun, 06 Jan 2019 01:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
car theft
विज्ञापन
सरकार का दावा है कि कुंभ में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं लेकिन हाल यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आए दिन वारदातें हो रही हैं। शनिवार को बहरीन से आए एक श्रद्धालु की कार का शीशा तोड़कर कीमती मोबाइल फोन व नगदी उड़ा दी गई। थाने में तहरीर देने के बाद भुक्तभोगी श्रद्धालु वापस चले गए। 
विज्ञापन


मूलत: अमेठी के रहने वाले हरि पांडेय सिविल इंजीनियर हैं। इन दिनों वह बहरीन में एक कंसट्रक्शन कंपनी में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। पिछले दिनों वह घर लौटे थे और शनिवार को रिश्तेदार अधिवक्ता विकास तिवारी व दो अन्य लोगों के साथ संगम स्नान के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि कार घाट के पास ही खड़ी करके सभी लोग नहाने चले गए। वापस आने पर देखा कि कार का पिछला शीशी टूटा था।

साथ ही उसमें रखे दो आईफोन, एक साधारण मोबाइल, करीब पांच हजार नगद भरे दो पर्स व एक जैकेट समेत अन्य सामान गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। भुक्तभोगी ने सूचना दी तो 100 नंबर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। श्रद्धालु ने संगम थाने में पहुंचकर तहरीर दी। उनका कहना था कि जिस जगह कार खड़ी थी वहां 10-12 पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इसके बावजूद घटना का होना सरासर उनकी लापरवाही है। इस बारे में जब संगम थाना प्रभारी दीपक पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने तहरीर मिलने की बात से इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया कि ऐसी घटना हुई है। जिस पर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया था। 
विज्ञापन


दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ यह पहली घटना नहीं। 23 दिसंबर की रात चीन निवासी स्वान वानचुन व उनकी महिला मित्र रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शिव महिमा अपार्टमेंट से जंक्शन की ओर ई-रिक्शा से जा रहे थे। सिविल लाइंस साइड रेलवे स्टेशन के पास बाइकसवार तीन युवक महिला से बैग छीनकर भाग निकले थे। बैग में दो पासपोर्ट, बीस हजार नकद, बैंक कार्ड एवं दो मोबाइल फोन थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं हासिल कर सकी है। इस घटना के दे दिन बाद आनंद भवन के पास तमिलनाडू से आई महिला पर्यटक के गले से चेन खींचकर बाइकसवार बदमाश भाग निकले थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें