फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों में छेड़छाड़ कर सरकारी भूिम के बन गए वारिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। फूलपुर तहसील में अभिलेखों में हेराफेरी कर 20 बीघा सरकारी भूमि को अपने नाम करा लिया गया। मामले में शिकायत होने पर डीएम ने सुनवाई की और कथित पट्टे को निरस्त करते हुए भूमि को ग्राम सभा के खाते में दर्ज कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही फर्जीवाड़ा करने वालों पर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम फूलपुर तहसील के कनिहार गांव की दो मामलों सरकार बनाम गोपाल जी और सरकार बनाम राम संसोधर की सुनवाई की। मामले में गांव की 20 बीघा भूमि पर अपना मालिकाना हक का दावा किया गया था। तर्क दिया गया था कि यह भूमि उन्हें भूदान यज्ञ समिति से मिली थी। लिहाजा, वे इसके मालिक हैं। शिकायत में यह पाया गया कि अभिलेखों में 1969-70 में नाम दर्ज कराए गए थे। उस समय शिकायत हुई तो अपर जिलाधिकारी ग्रामीण ने 1981 में कथित पट्टे को निरस्त कर दिया। मामले में हाईकोर्ट में चुनौती दी गई तो अपर जिलाधिकारी ग्रामीण का आदेश रद्द कर दिया गया और डीएम को मामले की सुनवाई करने को कहा गया। जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व कमलेश कुमार ने बताया कि डीएम ने मामले की सुनवाई कर कथित पट्टे को अवैधानिक पाते हुए निरस्त कर दिया और भूमि को ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने का आदेश दिया। मामले में फूलपुर एसडीएम को जांच करने के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें