फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजक बोले, पुलिस ने नहीं होने दिया सपना चौधरी का शो

Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सपना - फोटो : SELF
विज्ञापन
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का शो कैंसिल होने के बाद केपी कॉलेज बवाल मामले में सोमवार को आयोजक सामने आए। उनका कहना है कि लिखित अनुमति देने के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा देने से इंकार कर दिया, जिसके कारण शो कैंसिल करना पड़ा। उधर, पुलिस आरोपों को झूठा बताता रही। उसका कहना है कि पर्याप्त फोर्स उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन


केपी कॉलेज में शो का आयोजन कृष्णा इंटरप्राइजेज नाम की निजी फर्म की ओर से किया गया था। सोमवार को आयोजक सामने आए और शो कैंसिल होने की वजह बताई। फोन पर हुई बातचीत में खुद को फर्म का मालिक बताने वाले शक्ति कृष्णा ने बताया कि उनका कार्यालय झूंसी में है। बताया कि शो के लिए सारी तैयारियां की गईं थीं। साथ ही जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी। हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए फोर्स उपलब्ध कराने से मना कर दिया। यही वजह थी कि कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा। शक्ति ने यह भी बताया कि दर्शकों को टिकट का पैसा वापस किया जाएगा। इसके लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

उधर, पुलिस अफसर आयोजकों के आरोपों को गलत बताते रहे। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त फोर्स उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम कैंसिल होने की क्या वजह रही, इस बारे में आयोजक ही बता सकते हैं। हालांकि उनका यह भी कहना था कि कई दर्शकों ने शिकायत की थी कि उनसे टिकट के लिए मोटी रकम ली गई है। सीओ ने बताया कि लिखित तहरीर मिलती है तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आयोजकों और पुलिस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच भले ही यह नहीं स्पष्ट हो पाया हो कि शो कैंसिल क्यों हुआ। हालांकि यह जरूर पता चला है कि सपना चौधरी रविवार सुबह ही शहर आ गई थीं। यहां पहुंचने के बाद वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रुकी थीं और शो कैंसिल होने के बाद रात में वह चली गईं। होटल प्रबंधन ने भी इस बात की पुष्टि की है।

सपना चौधरी का शो केपी कॉलेज ग्राउंड में 14 अक्तूबर को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शुरू नहीं होने पर दर्शकों ने जमकर बवाल किया था। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस से बहुत समझाकर लोगों को शांत कराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें