फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जलकर

Tue, 09 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकर की भांति शहरियों जलकर भी जल्द ही ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके साथ कार्यालय में जलकर जमा करने पर कंप्यूटराइज्ड रसीद भी मिलेगी। जलकल विभाग इसके लिए सॉफ्टवेयर का अपग्रेडेशन कराने जा रहा है। इससे शहर के 1.80 लाख जलकर देने वालों को फायदा होगा। साथ ही कर्मचारियों को भी काम में सहूलियत होगी। अपग्रेडेशन पर विभाग करीब 12 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


नगर निगम में ऑनलाइन गृहकर जमा करने की व्यवस्था कई वर्षों से लागू है। इसके साथ निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालयों में कंप्यूटर से गृहकर बिल जमा करने की भी व्यवस्था है लेकिन जलकल विभाग में यह व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। यहां जलकर के बिल तो कंप्यूटर से निकलते हैं लेकिन उन्हें जमा करने का काम मैनुअल होता है। इसकी वजह से कर्मचारियों के साथ आम लोगों का भी काफी समय खराब होता है। जलकर जमा करने की व्यवस्था कंप्यूटराइज्ड और ऑनलाइन करने की मांग लंबे समय से हो रही थी।

जलकल विभाग ने ऑनलाइन बिलिंग और कंप्यूटराइज्ड बिल जमा करने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन की तैयारी कर ली है। यह काम किसी फर्म से कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पिछले दिनों निविदा भी जारी कर दी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरबी सिंह का कहना है कि निविदा की प्रक्रिया पूरी होते ही सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम शुरू हो जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी जोनल कार्यालयों को कंप्यूटर से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें