फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पिछड़ने से नाराज तीर्थपुरोहित

Mon, 08 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले की तैयारियों को लेकर तीर्थपुरोहितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।  तीर्थपुरोहितों ने प्रदेश के मुखिया को फैक्स भेजा है जिसमें उन्होंने समय से मेले में बिजली पानी सड़क व पांटून पुल बनाने की मांग की है। प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंदद्रपालीवाल के अनुसार स्नान पर्व 5जनवरी से शुरू हो रहे हैं और अभी जरूरी व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे समय बीत रहा है, तीर्थ पुरोहितों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने स्पष्टकहा कि आस्था की डुबकी के पहले और डुबकी के बाद, दोनों ही स्थितियों में मेले की तैयारियां तीर्थयात्रियों को प्रभावित करती हैं समाज सीधे तौर पर व्यवस्था से जुड़ा है। हमारी रोटी-रोजी इसी के भरोसे है लिहाजा सभी चाहते हैं कि मेला की तैयारी समय से पूरी हो।  अनूप पंडा पीली कोठी वाले ने इस बात पर अफसोस जताया कि मेले के सबसे बड़ी भागीदारी तीर्थपुरोहितों है इसके बावजूद उनके भूमि आवंटन के लिए प्रशासन ने कोई तिथि घोषित नहीं की है।

मेला क्षेत्र में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को मेला क्षेत्र सतुआबाबा संतोषदास  पहुंचे। उन्होंने संगम की रेती को प्रमाण किया व बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मेला क्षेत्र में  बिजली पानी सड़क आदि व्यवस्था न होने पर चिंता व्यक्त की।  मेला प्रशासन ने उन्हों आवंटन से पहले व्यवस्था पूरी किए जाने का भरोसा दिलाया है। सतुआबाबा संतोष दास ने बताया कि उनके शिविर में देश भर के संतों महात्मा व नेता जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें