इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस की एक टेलीकॉम कंपनी के अफसरों को उपभोक्ता ने ईमेल से धमकी दी है। अफसरों ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग स्थित टाटा टेली सर्विसेज के स्टोर मैनेजर का आरोप है कि उनके अफसरों को ईमेल से धमकी दी गई है। स्टोर मैनेजर मनोज सिंह ने रामजी लाल चौधरी के खिलाफ तहरीर देकर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले की विवेचना क र रहे एसआई बीआर बिंद का कहना है कि रामजी ने कुछ दिन पहले 4 सौ रुपए का प्लान लिया था। लेकिन उसका बिल 6 सौ रुपए का पहुंच गया। इस पर रामजी ने वकील के जरिए टेलीकॉम कंपनी के अफसरों को नोटिस भेजी है। फिलहाल मुक दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।