फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल अक्षयवट नहीं जा सके अफसर, खुलने में लग सकता है और समय

विज्ञापन
The officer could not go to the original Akshayavat, it may take time to open
विज्ञापन
प्रयागराज। मूल अक्षयवट को खोलने से पहले रूट व अवस्थापना सुविधाओं के निरीक्षण के लिए अफसरों की टीम चाहकर भी शनिवार को भीतर प्रवेश नहीं कर सकी। मूल अक्षयवट मार्ग पर घनी झाड़ियां व घासें उग आने की वजह से रास्ते पर गुजरना संभव नहीं हो सका। अंतत: मेला प्रशासन व सेना के आलावा पुलिस व पीडब्ल्यूडी के अफसरों की टीम मेन गेट से ही वापस हो गई। रविवार को झाड़ियों की सफाई शुरू कराई जाएगी। इसके बाद मूल अक्षयवट मार्ग का कमेटी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे के अलावा मेलाधिकारी रजनीश मिश्र, एसई पीडब्ल्यूडी विपिन कुमार राय, एसपी प्रोटोकॉल आशुतोष द्विवेदी, सेना के कमांडेंट की टीम दोपहर के वक्त मूल अक्षयवट के निरीक्षण के लिए पहुंची। गेट का ताला खोलने के बाद भीतर झाड़ियों से रास्ता घिरे होने की वजह से निरीक्षण स्थगित करना पड़ा। मेलाधिकारी रजनीश ने बताया कि अब वहां पहले रास्ते की सफाई कराई जाएगी। दो दिन बाद फिर मूल अक्षयवट मार्ग के निरीक्षण के लिए टीम जाएगी। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर मूल अक्षयवट व सरस्वती कूप को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें