फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तित्व में आई जिले की नई पंचायत, डॉ. वीके सिंह समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

Mon, 12 Jul 2021 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • केशव बोले, विकास कार्यों के दम पर विस चुनाव में जीतेंगे 300 से अधिक सीटें
विज्ञापन
prayagraj news : शपथ ग्रहण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत भवन सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह और सभी पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभी सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद पंचायत अध्यक्ष ने जिले में विकास के संकल्प को दोहराया। शपथ ग्रहण समारोह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल की मौजूदगी में हुआ।

विज्ञापन

prayagraj news : शपथ ग्रहण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अब विकास कार्य ही सभी सदस्यों की प्राथमिकता में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी सरकार अपने काम के बलबूते 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। कहा कि सौ फीसदी सीटों में 60 प्रतिशत हमारी होंगी और 40 फीसदी में बंटवारा होगा। इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने जिले की नई पंचायत को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में विकास की गति थमेगी नहीं। सांसद केशरी देवी पटेल ने भी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

prayagraj news : शपथ ग्रहण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद सपा सदस्यों द्वारा सभागार छोड़ दिए जाने पर केशव ने कहा कि उन्हें नहीं जाना चाहिए था। सरकार अपनी है और अपनी बात रखनी चाहिए। चुनाव में हम एक दूसरे के खिलाफ थे, लेकिन विकास के मुद्दे पर सभी को एक होना चाहिए। इस अवसर पर भदोही सांसद रमेश बिंद, विधायक  विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेई,  प्रवीण पटेल, अजय भारतीय,  नीलम करवरिया,  राजमणि कोल, संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, नर सिंह, आशीष गुप्ता, विनय मिश्र के अलावा डीएम संजय कुमार खत्री, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, सीडीओ शिपू गिरि आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें