फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महानगर अध्यक्ष के बेटे की गर्दन मंझे से कटी, नौ टांके लगे

विज्ञापन
The neck of the SP Metropolitan President's son was severed, got nine stitches. - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन का बेटा मो. अब्बास मंगलवार की सुबह मंझे की चपेट में आकर घायल हो गया। मंझे से अब्बास के गले में गहरा घाव हो गया। डॉक्टरों ने नौ टांके लगाकर खून रोका। अब्बास ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था तभी नुरुल्ला रोड पर यह हादसा हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एसआरएन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

करेली निवासी इफ्तेखार हुसैन सपा के महानगर अध्यक्ष हैं। उनका बेटा अब्बास सुबह ईद की नमाज पढ़ने फूलपुर शाहापुर गया था। वहां से वह अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से घर लौट रहा था। नुरुल्ला रोड पर अचानक मंझा उसके गले में फंस गया। जब तब सौरभ बाइक रोकता, अब्बास का गला पूरी से लहूलुहान हो गया था। सौरभ उसे लेकर तुरंत नाजरेथ अस्पताल पहुंचा।
वहां डॉक्टरों ने लहूलुहान देखकर कहीं और ले जाने को कहा। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। तब तक परिवार वाले भी पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने नौ टांके लगाकर रक्त स्राव रोका। सूचना पर अस्पताल में बड़ी संख्या में सपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। कुछ घंटे उपचार के बाद अब्बास को घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें