इलाहाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रामलीला ग्राउंड बाघम्बरी
क्षेत्र अल्लापुर में शुक्रवार को सद्भावना सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें
वक्ताओं ने संकीर्णता के त्याग की बात कही।
विभु महाराज ने अपने संबोधन में
कहा कि जब तक अंतरात्मा से लोग निर्मल नहीं होंगे तब तक तरक्की संभव नहीं
है। इस मौके पर महात्मा रामबलियानंद आदि मौजूद रहे।