विकासखंड कोरांव के ग्राम पंचायत किहुनी कला में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। बाउंड्रीबाल का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों की ओर से निर्माण कार्य को रोक दिया गया। जिसे लेकर ग्राम प्रधान नीलम देवी ने एसडीएम कोरांव संदीप तिवारी को पत्र देकर शिकायत की है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका प्रस्ताव ग्राम भूमि प्रबंधन समिति की ओर से किया गया है। अंत्येष्टि स्थल का बाउंड्रीबाल लगभग पूर्ण हो जाने के बाद गांव की ही कुछ लोगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
नीलम देवी का कहना है कि शासन से 24 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत हुआ है। मामले में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही लोगों से वार्ता कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।