फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिनदहाड़े महिला का हैंडबैग छीनकर भागे बदमाश

Thu, 21 Aug 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई थाना क्षेत्र के हार्टमनगंज में बुधवार दोपहर स्कूटी से जा रहे दंपती के साथ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। झपट्टा मारकर महिला का हैंडबैग छीन लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई जबकि बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इसे चोरी का मामला बताया है।
विज्ञापन

राजापुर निवासी निजामुद्दीन अपनी पत्नी अशगरी बेगम (60) के साथ मऊआइमा थाने के जाम्हा में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उनका आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे हार्टमन एकेडमी हार्टमनगंज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्नी के हैंडबैग पर झपट्टा मारा।
धक्का लगने से पत्नी अशगरी बेगम सड़क पर गिर गईं। बैग का पट्टा उनके हाथ में रह गया, जबकि बदमाश तीन हजार रुपये, आधा तोला की सोने की बाली और एंड्रॉयड मोबाइल से भरा बैग लेकर पड़िला की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

दंपती के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सड़क से उठाया और 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दंपती बैग गाड़ी पर रखकर लघुशंका के लिए चले गए थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक इसे लेकर भाग निकले। मामला चोरी का है और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें