धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव में बुधवार की रात प्रधान संध्या शुक्ला के भतीजे अनुज शुक्ला को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली अनुज के सिर के पिछले हिस्से में लगी। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीपल गांव के रहने वाले दयानंद शुक्ला के छोटे भाई प्रकाश चंद्र शुक्ला की पत्नी संध्या प्रधान हैं। बुधवार की रात दयानंद का बेटा अनुज शुक्ला 24 अपने दोस्त नितिन साहू के साथ कटहुला रोड पर किसी से 5000 रुपये लेने के लिए घर से निकला था। दोनों बाइक से थे। वापस लौटते समय पीपल गांव में ही राजू महाजन की कोठी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया और अनुज को पीछे से गोली मार दी। घटना के समय नितिन बाइक चला रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनुज के सिर में गोली लगी थी। उसे एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि घरवाले जिसके खिलाफ तहरीर देंगे रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।