Prayagraj : छात्र को गोली मार कर भाग रहे बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
- फोटो : अमर उजाला
कम उम्र के थे बदमाश, अल्लापुर होकर भागे
सूत्रों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश 20-25 साल के हैं। इनमें से बाइक चला रहे बदमाश ने पीले रंग की जैकेट पहन रखी थी। तीनों काले रंग की बाइक पर सवार थे। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना को अंजाम देकर वह अल्लापुर होकर भागे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।