फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री तक पहुंचा खराब खाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर प्रवासी कामगारों को खराब भोजन परोसने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सांसद केशरी देवी पटेल ने कामगारों को खराब भोजन परोसने के मामले में सोमवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर इस संबंध में दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि इस मामले में संपूर्ण रेलवे एवं सरकार की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

रविवार को प्रवासी कामबगारों को लेकर बिहार जा रही स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर रुकी। इस दौरान आईआरसीटीसी की ओर से संबंधित ट्रेन में सफर करने वाले कामगारों को पूड़ी-आचार दिया गया। तमाम कामगारों ने पूड़ी बासी और कड़ी होने की बात कहते हुए उसे लेने से इंकार कर दिया। इस बीच बहुत से यात्रियों ने पूड़ी-सब्जी प्लेटफार्म पर ही फेंक दी। साथ ही रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सांसद केशरी देवी पटेल ने सोमवार को रेलमंत्री को संबोधित एक पत्र भेजा।
पत्र में उन्होने कहा कि पिछले कई दिनों से कामगारों को अच्छा भोजन न देने की शिकायत मिल रही थी। कहा कि संबंधित अफसरों द्वारा खाने के लिए मनमाने तरीके से कोटेशन लेकर मनचाहे लोगों को वर्कआर्डर दे दिया तथा खाने को पैकेट में देने के बजाय पन्नी में पैक किया गया। सब्जी की जगह एक गैर ब्रांडेड अचार का पाउच दिया गया। इससे ट्रेन में यात्रा कर रहे श्रमिकों में खासा आक्रोश है। इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पत्र की प्रति जीएम एनसीआर एवं डीआरएम प्रयागराज को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें