फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गया युवक सई नदी में समाया

विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के सिंघनी घाट पर युवक के नदी में डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मछली पकड़ने गया युवक उफनाई सई नदी में समा गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर डटी हुई है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव निवासी नवाब अली (25) पुत्र भोला अपने भाई शेर अली के साथ रविवार दोपहर मछली पकड़ने के लिए सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी घाट गया था। नवाब मछली पकड़ने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख नदी किनारे मौजूदा उसका भाई शोर मचाने लगा। आसपास के लोग जब तक दौड़कर पहुंचते तब तक वह नदी में समा चुका था। स्थानीय लोग नवाब अली को खोजने के लिए नदी में कूदे, लेकिन पानी का बहाव अधिक देख उनकी हिम्मत जवाब दे गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के रोने पीटने से नदी के किनारे सन्नाटा टूटता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के गोताखोरों को बुलाकर पुलिस नदी में नवाब की खोजबीन करने लगी। खबर लिखे जाने तक नदी में उसकी तलाश होती रही। सांगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज से गोताखोरों को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें