फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएचसी मेजा के जन औषधि केंद्र में लटक रहा है ताला

Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा के जन औषधि केंद्र में ताला लटक रहा है। ऐसे में मरीजों को सस्ती दवा मिलने का सपना काफूर हो गया है। आरोप है कि सीएचसी मरीजों को बाहर की महंगी दवा लिखी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डॉ. बबलू सोनकर के कार्यकाल में सीएचसी मेजा में जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई थी। तब लोगों की उम्मीद थी कि अब सस्ती दवा मरीजों को मिलेगी। लेकिन उद्घाटन के बाद से ही जन औषधि केंद्र में ताला लटक रहा है। संवाद
जन औषधि केंद्र को खुलवाने के लिए कई बार संस्थान को पत्राचार किया जा चुका है। वेंडर आ ही नहीं रहा है। ऐसे में केंद्र का ताला खुल नहीं पा रहा है। -डॉ. शमीम अख्तर, अधीक्षक सीएचसी मेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें