prayagraj news : तीसरे दिन पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद उन्हें हरदोई रवाना करते अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
तीसरे दिन यानी सोमवार सुबह हरदोई से बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी, डीजीसी आशुतोष मिश्र, सीओ उमाशंकर सिंह व एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत कई अन्य अफसर भी आ गए और उसे नीचे उतरने को कहा। लेकिन वह अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने तक नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ जिस पर उसकी मान-मनौव्वल चलती रही। दोपहर बाद हरदोई निवासी दोनों अधिवक्ताओं की मेहनत तब रंग लाई जब टंकी पर चढ़े विजय ने उन्हें बातचीत के लिए ऊपर बुलाया।