फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन अधिकतम तापमान का गोता 

Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
विज्ञापन
पश्चिमी हवा के दबाव और देश के उत्तरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी से शनिवार को अधिकतम पारा इस साल की सर्दी में अब तक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। न्यूनतम पारे में भी गिरावट जारी है। हालांकि यह 28 दिसंबर के आठ डिग्री सेल्सियस से अभी डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है। तापमान में गिरावट और हवा चलने से शनिवार को लोग बाहर निकलने की बजाय घरों, रजाइयों में ही दुबके रहे। पार्कों में कम लोग दिखे। सड़कों पर वाहन कम ही नजर आए। गठिया, सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। एसआरएन, बेली, कॉल्विन की इमरजेंसी मरीजों से भरी रहीं।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में सूर्य न निकलने से अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक यह दिन पहले यह 17.6 डिग्री सेल्सियस पर था। दिन के मुकाबले रात के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 5.2 डिग्री गिरकर नौ डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग तापमान के और नीचे जाने की संभावना जता रहा है। तापमान गिरने के साथ नमी भी रिकार्ड तोड़ने पर तुली है। शनिवार को अधिकतम नमी जहां 99 फीसदी पर रही वहीं न्यूनतम नमी भी इस साल की सर्दी के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 91 फीसदी पर पहुंच गई। इसके चलते लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग की संभावना के मुताबिक रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें