फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, दूसरे दिन भी हाउस फुल

Sun, 07 May 2023 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धर्मांतरण की कहानी पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी के सभी शो संगमनगरी में हाउसफुल जा रहे हैं। विवादों में घिरने के बाद भी इस फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। सिने प्रेमियों ने इस फिल्म की कहानी को धर्मांतरण के संदर्भों में प्रेरक करार दिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : केरला स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण की कहानी पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी के सभी शो संगमनगरी में हाउसफुल जा रहे हैं। विवादों में घिरने के बाद भी इस फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। सिने प्रेमियों ने इस फिल्म की कहानी को धर्मांतरण के संदर्भों में प्रेरक करार दिया है। सिविल लाइंस स्थित पीवीआर मॉल में शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को पीवीआर में इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल गए। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने खूब कमाई की।

विज्ञापन


फिल्म देखकर निकले सिविल लाइंस के यशवर्धन कहते हैं कि धर्मांतरण पर बनी इस फिल्म को एक बार जरूर देखा जाना चाहिए। इसमें तीन लड़कियों के धर्मांतरण की कहानी को पेश किया गया है। इसी तरह अशोक नगर के उत्कर्ष बताते हैं कि द केरल स्टोरी देखकर आंखें खुल गईं। इस फिल्म की कहानी केरल की तीन लड़कियों के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इनका ब्रेन वाश कर इनका धर्म परिवर्तन किया जाता है।

विज्ञापन

फिल्म देखने आए कीडगंज के शिवम बताते हैं कि धर्मांतरण को यह फिल्म सही अर्थों में परिभाषित करती है। शांतिपुरम के दिव्यांश कहते हैं कि इस फिल्म में लड़कियों पर जुल्म के कई ऐसे सीन हैं जो दिल को दहला देते हैं। हालांकि, इस फिल्म की मार्मिक कहानी में कई ऐसी चीजें भी दिखाई गई हैं, जो गले नहीं उतरतीं। यह फिल्म देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग एक-दूसरे को द केरल स्टोरी देखने के लिए प्रेरित भी करते नजर आए।

दो दिन से यह फिल्म हाउस फुल जा रही है। पठान के बाद यह दूसरी फिल्म है जिसने दो दिन में ही रिकार्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को देखने के लिए युवाओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। - मनीष सिंह, प्रबंधक पीवीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें