फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल बिरादरी को जोड़ने के लिए आई सपा की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाल बिरादरी को जोड़ने के लिए आई सपा की यात्रा
विज्ञापन

प्रयागराज। पूर्व सांसद राजा राम पाल के नेतृत्व में निकाली गई ‘अखिलेश यात्रा - जात से जमात की ओर’ सोमवार को जार्जटाउन स्थित सपा कार्यालय पहुंची। इस मौके पूर पूर्व सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी में समाजवाद, आंबेडकरवाद एवं गांधीवाद तीनों शामिल हैं और इस बार तो पाल एवं गोपाल एक साथ खड़े हैं। इसलिए 2022 में सपा की सरकार बननी तय है। उनका कहना था कि पाल समाज को सपा में हमेशा सम्मान मिला है। राजा राम ने भाजपा की नीतियों पर भी हमले बोले। इससे पहले जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान अनिल यादव, दयाशंकर यादव, राम अवध पाल, केडी वर्मा, अमर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
000
विधानसभा चुनाव में बढ़ जाएंगे 3.50 लाख मतदाता
0 पिछले चुनाव में 42.50 लाख थी वोटर्स की संख्या, अब हो जाएंगे करीब 46 लाख मतदाता
प्रयागराज। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतदाता बढ़ जाएंगे। पिछले महीने ही एक लाख से अधिक लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इनके वोटर बनने के बाद मतदाताओं की संख्या करीब 46 लाख हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 42.50 लाख मतदाता थे। दो वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाए गए और कुल मतदाताओं की संख्या 43 लाख 80 हजार पहुंच गई। इसके बाद भी मतदाता बनने का क्रम जारी रहा और इस वर्ष अक्तूबर तक मतदाताओं की संख्या 45 लाख रही। वहीं एक नवंबर से पांच दिसंबर के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक लाख 10 हजार लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या करीब 46 लाख होने की उम्मीद है। हालांकि मतदाताओं की अंतिम सूची पांच जनवरी को जारी की जाएग। इस तरह से पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब साढ़े तीन लाख मतदाता बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें