फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता जनार्दन ने चकनाचूर कर दिया विपक्ष का सपनाः केशव

Thu, 13 Jun 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
keshav prasad maurya - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की रिजल्ट आने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने केशव मौर्य को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान केशव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरा विपक्ष अपने निजी स्वार्थों के कारण संगठित होकर भाजपा एवं मोदी रोको अभियान चला रहा था, लेकिन जनता जनार्दन ने विपक्ष के इस सपने को चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन


सुबह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में उतरने के बाद डिप्टी सीएम सीधे सर्किट हाउस गए। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। यह भी कहा कि अगले 50 वर्ष तक केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार ही रहेगी। इस बीच कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के लखनऊ शिफ्ट न किए जाने की गुहार डिप्टी सीएम से की। इस पर पहले केशव मुस्कराएं और उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय लखनऊ शिफ्ट न हो।

केशव ने सर्किट हाउस मे जनता दरबार भी लगाया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने अपने शिकायती एवं विभिन्न समस्याओं से जुड़े पत्र उन्हें सौंपे। केशव ने पत्र लेने के बाद उचित कार्रवाई की बात कही। सर्किट हाउस में ही उन्होंने भाजपा नेता डा. कमला सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद वे डा. कमला सिंह के आवास पर गए। वहां उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। डिप्टी सीएम भाजपा गंगापार अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, भाजपा नेता राजू राय,  कमलेश कुमार एवं सुरेश मौर्य के भी घर गए। सोरांव में पिछले दिनों हुई हत्या में मृत लोगों के परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की। साथ ही न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शाम को गंगा दशहरा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व पुलिस लाइंस में उनका स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, निर्मला पासवान, संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, श्यामचंद्र हेला, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 

प्रयागराज आने के बाद डिप्टी सीएम फूलपुर की नवनिर्वाचित सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर भी गए। यहां सांसद ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि केशव मौर्य यहां ज्यादा देर नहीं रुके। सांसद एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद वे वहां से चले गए। इस दौरान वे नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ प्रशिक्षण वर्ग कार्यकम  में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें