बहरिया के बकसेड़ा गांव में मनरेगा की चौपाल
- फोटो : samvad
बकसेड़ा गांव में मंगलवार को कांग्रेस की ओर चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मनरेगा की बदहाली और महंगाई को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है। आज मनरेगा मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है, जिससे गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मनरेगा को बचाने और महंगाई के खिलाफ अपनी लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाने को तैयार हैं। संचालन सुनील पांडेय और अध्यक्षता रितेश पासी ने किया। मौके पर डाॅ.अमर सिंह पटेल, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, रमेश मौर्या, कार्तिकेय पाण्डेय, शिव प्रसाद मौर्या, मो.मुसारिफ, अनवर अली और लालजी आदि रहे।