फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सचल न्यायालय में राशन वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठा

Fri, 31 Jul 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय मेजा की तरफ से सिरसा नगर पंचायत में लगाए गए सचल न्यायालय में फरियादियों एवं वादक
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय मेजा ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सिरसा के कार्यालय में सचल न्यायालय लगाया। न्यायिक अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। सुनवाई के दौरान राशन वितरण में अनियमितता, महिला पेंशन और आवास योजना से जुड़ीं समस्याएं सामने आईं। ग्रामीण क्षेत्रों में नाली व जलनिकासी के मुद्दे भी रखे गए। फरियादी शांति देवी ने पारिवारिक पेंशन और आवास लाभ की मांग की।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी वर्मा ने समाज कल्याण विभाग के लिपिक को समस्या दूर करने का निर्देश दिया। लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर न्यायिक अधिकारी ने नाराजगी जताई। संचालन सचिन मिश्रा और हर्ष तिवारी ने किया। इस दौरान अध्यक्ष लखन केशरी और प्रभारी अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा भी उपस्थित रहे।
इधर, कोरांव की ग्राम पंचायत बड़ोखर में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन न्यायाधिकारी अभयदीप विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान जहां घरेलू हिंसा एवं जमीन के विवाद के मामलों और पुलिस केस से संबंधित अन्य मामलों का निपटारा किया गया। जज अभय दीप विश्वकर्मा ने कहा कि सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन क्षेत्रीय फरियादियों की सुविधा के लिए किया जाता है। इस दौरान तहसीलदार रोशनी सोलंकी आदि मौजूद रहे।

ग्राम न्यायालय मेजा की तरफ से सिरसा नगर पंचायत में लगाए गए सचल न्यायालय में फरियादियों एवं वादक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें