कुंवर रेवती रमण सिंह विचार मंच के सम्मेलन में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन
करछना क्षेत्र के हथसरा, ताला भगनपुर में शनिवार को कुंवर रेवती रमण सिंह विचार मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह और उत्कर्ष रमण सिंह उपस्थित थे। सम्मेलन में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूत करने की रणनीति बनी। क्षेत्रीय समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। मेजा एनटीपीसी में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। कुंवर रेवती रमण सिंह ने क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने का प्रयास करने को कहा।