फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरैल में गंगा किनारे होगा प्रवासी भारतीयों का बसेरा

Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कुंभ के दौरान आने वाले प्रवासी भारतीयों का अरैल में बसेरा होगा। विदेशी मेहमानों के लिए डीपीएस के सामने टेंट सिटी बसाई जाएगी। रविवार को पूरी टीम के साथ यहां पहुंचे विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ.वीएम मुले ने 5000 टेंट वाले इस शहर के प्रारूप, सुविधाओं तथा अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण भी किया। केंद्र के अफसरों ने टेंट सिटी के लिए चयनित स्थल को ओके भी कर दिया है। मेहमानों का स्वागत कैसे होगा, वे कैसे आएंगे और कहां-कहां जाएंगे आदि पहलुओं पर भी अफसरों से विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


वाराणसी में 21 से 23 जनवरी के बीच प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होगा। उसमें शामिल होने वाले 5000 प्रवासी भारतीय इसके अगले दिन 24 जनवरी को कुंभ मेला का भ्रमण करेंगे। इनके अलावा 192 राष्ट्र के राजदूत तथा अन्य विदेशी मेेहमान भी आमंत्रित किए गए हैं। इन मेहमानों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अलग शहर बसाने का निर्णय लिया गया है। डेढ़ अरब से बनने वाले टेंट सिटी में एक साथ छह हजार लोगों के ठहरने की सुविधा होगी। डॉ. मुले के अलावा विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव मनोज कुमार महायात, निदेशक एनआरआई एमपी सिंह, प्रदेश सरकार में एनआरआई विभाग के विशेष सचिव आलोक पांडेय आदि अफसरों ने अरैल में टेंट सिटी के निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। संगम और बड़े हनुमानजी के दर्शन के बाद सर्किट हाउस में उन्होंने मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, विशेष सचिव पर्यटन अखंड प्रताप सिंह, सूचना निदेशक डॉ.उज्ज्वल  कुमार, एसएसपी नितिन तिवारी आदि अफसरों संग बैठक की। अफसरों को टेंट सिटी में होने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विदेश मंत्रालय के अफसर सोमवार को वाराणसी में होंगे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

0 प्रवासी भारतीयों को वाराणसी से बस से लाया जाएगा। उन्हें एक साथ नहीं लाकर बल्कि, शिफ्ट में जाए जाने की तैयारी है। ताकि, किसी भी स्तर पर परेशानी न होने पाए। चूंकि, वाराणसी से हंडिया होते हुए इलाहाबाद मार्ग पर कुंभ के दौरान अधिक ट्रैफिक होगा। इसलिए  प्रवासी भारतीयों को औराई-मिर्जाजुर के रास्ते लाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


 प्रवासी भारतीय 24 जनवरी को सुबह ही यहां आ जाएंगे। उन्हें 25 जनवरी की शाम तक दिल्ली पहुंचना है। ताकि, वे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो सकें। इसलिए उन्हें 24 की शाम तथा 25 जनवरी की सुबह अलग-अलग माध्यमों से दिल्ली ले जाया जाएगा। इस दौरान कुंभ भ्रमण के अलावा प्रवासी भारतीय विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक तथा अन्य गतिविधियों में भी शिरकत करेंगे। इससे पहले 24 जनवरी की सुबह ही उन्हें संगम स्नान कराया जाएगा।

‘भारत सरकार ने पूरी दुनिया के सामने जिस अद्वितीय आयोजन को कराने का बीड़ा उठाया है उसे राज्य सरकार के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। इसी संभावना को तलाशने और उसकी व्यवस्था बनाने के लिए हम यहां आए हैं।’
विज्ञापन

डॉ.वीएम मुले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें