फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबी गुल हसन का मकान जमींदोज, पीडीए ने कहा- नक्शा पास नहीं था

Wed, 03 Feb 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमनगंज के कसारी मसारी मुहल्ले में बुधवार को अतीक के करीबी रहे गुल हसन का मकान जमींदोज कर दिया गया। इसके अलावा पीडीए ने जमीन पर कब्जा करने वाले एक परिवार की बाउंड्री तथा एक परिवार के घर की बाहरी दीवार को भी ध्वस्त किया गया। विरोध की आशंका को देखते हुए दोपहर में कार्रवाई से पहले मुहल्ले में भारी संख्या में फोर्स को बुला लिया गया था। गुल हसन के मकान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। 
विज्ञापन


माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के अभियान के क्रम में बुधवार को पीडीए ने धूमनगंज के कसारी मसारी मुहल्ले में 60 फिट रोड पर रहने वाले गुल हसन के खिलाफ कार्रवाई की। गुल हसन, एक समय अतीक का बेहद करीबी था। वह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता था। कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पीडीए के  अधिकारी दोपहर में पहुंचे और मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

गुल हसन का घर तकरीबन 300 वर्ग गज में बनाया गया था। कुछ घंटों की कार्रवाई में आलीशान मकान जमींदोज हो गया। इस दौरान मुहल्ले में भारी भीड़ इकट्ठा थी। गुल हसन को कार्रवाई के बारे में पहले से ही पता था। मकान की खिड़की और दरवाजे पहले ही उखाड़ लिए गए थे। पीडीए अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि गुल हसन शातिर अपराधी है। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में उसका 300 वर्ग गज का उसका मकान ध्वस्त किया गया। गुल हसन के मकान का नक्शा पास नहीं था। इसके लिए उसे पहले ही नोटिस जारी किया गया था।  
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद गुल हसन से सटे एक मकान की बाहरी दीवार भी गिरा दी गई। कुछ दूर पर प्लाट की बाउंड्री को भी ध्वस्त किया गया। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि जहां जहां पीडीए की जमीन पर कब्जा किया गया था। वहां वहां कार्रवाई की गई। हालांकि इस दौरान विरोध भी हुआ लेकिन भारी संख्या में  पुलिस बल के कारण लोग शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें