फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवैसी की सभा के लिए नहीं मिली मंजूरी

Sat, 18 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने भड़काऊ भाषण से अक्सर चर्चा में रहने वाले सांसद असदउद्दीन ओवैसी की इलाहाबाद में सभा के लिए जिला प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) की ओर से सभा के आयोजन के लिए दिए गए आवेदन को डीएम भवनाथ सिंह ने शनिवार को निरस्त कर दिया। डीएम ने यह निर्णय पुलिस की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया। आशंका है कि ओवैसी की सभा से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ शांति व्यवस्था भी भंग हो सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले भी एमआईएम के नगर संयोजक अफसर महमूद की ओर से ओवैसी की सभा के लिए अनुमति मांगी जा चुकी है और उस वक्त भी प्रशासन ने एमआईएम का आवेदन खारिज कर दिया था। इस बार एमआईएम के नगर संयोजक ने 26 अप्रैल को शाम छह से रात दस बजे तक खुल्दाबाद क्षेत्र में वसीयाबाद चौराहा नूरुल्ला रोड और दौलत हुसैन स्कूल मैदान पर ओवैसी की सभा के लिए मंजूरी मांगी थी। इस पर डीएम ने पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली। थाना प्रभारी खुल्दाबाद एवं करेली की ओर से एसपी सिटी के माध्यम से डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि ओवैसी की सभा से शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।

नूरुल्ला रोड मिश्रित आबादी वाला स्थान है। सांसद ने पिछले दिनों दिल्ली में जो भड़काऊ भाषणा दिया, उसे देखते हुए मिश्रित आबादी में सभा के आयोजन की अनुमति देना जनहित में उचित नहीं है। इस इलाके का ट्रैफिक भी काफी व्यवस्था रहता है। ऐसे में सभा के आयोजन से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। यही कारण बताकर पुलिस ने दौलत हुसैन स्कूल में भी सभा के आयोजन पर आपत्ति लगा दी। इस आपत्ति के आधार पर डीएम ने एमआईएम के नगर संयोजक की ओर से दिए गए आवेदन को निरस्त करते हुए सभा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें