फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट खुलते ही लगा भीषण जाम

Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को हाईकोर्ट खुला तो नजारा पूरी तरह से बदला हुआ था। हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश के तहत परिसर में वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से रोक दिए जाने से हजारों दोपहिया वाहनों की पार्किंग सड़क पर करने से हाईकोर्ट के चारों ओर भीषण जाम लगा रहा। अधिवक्ताओं के दो पहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर बेतरतीब पार्क होने से इन रास्तों से गुजरने वालों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा तैयार पार्किंग प्लान भी कहीं अमल में नहीं दिखा। हाईकोर्ट  गेट संख्या तीन के सामने स्थिति सबसे खराब रही। यहां चार पहिया वाहनों के साथ हजारों की संख्या में दो पहिया वाहनों की भी पार्किंग हो गई। आलम यह था कि जिसे जहां जगह मिली वहीं अपने अपना वाहन खड़ा कर दिया। इलाहाबाद बैंक से लेकर पोलोग्राउंड के बीच भी यही नजारा रहा। इस क्षेत्र में बने बंगलों के सामने की जगह भी वकीलों के वाहनों से भर गई जिससे बंगलों में रहने वाले लोग तकरीबन बंधक बन गए। गेट संख्या चार और पांच पर कानपुर रोड की साइड में पार्किंग के लिए ली गई जगह में पानी भर जाने से भी काफी दिक्कत हुई।

हाईकोर्ट में प्रवेश का सिस्टम भी बदल गया है। अब भीतर प्रवेश के लिए गेट संख्या ‘तीन ए’ और बाहर निकलने के लिए गेट संख्या ‘तीन बी’ निर्धारित की गई है। हालांकि अभी यहां बायोमैट्रिक सिस्टम से इंट्री शुरू नहीं हो सकी है मगर प्रयोग के तौर पर वादकारियों और वकीलों को प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार से कर दी गई है। हाईकोर्ट बार के मंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वकीलों को हो रही दिक्कत से वह वाकिफ हैं। आज पहला दिन होने और बरसात हो जाने से पार्किंग की व्यवस्था में बाधा आई है। इसे शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग अलग-अलग स्थान पर कराई जाएगी। इससे जाम की समस्या में कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें