फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नवाबगंज में रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिली

विज्ञापन
नवाबगंज में मृतक अर्पित मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रयागराज- लखनऊ रेल पथ मार्ग पयासी का पूरा के सामने बुधवार को युवक का सिर विहीन शव मिलने पर खलबली मच गई। देर शाम मृतक की पत्नी ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अर्पित कुमार मिश्रा (30) पुत्र मनोज कुमार मिश्रा निवासी प्रेम मिसिर का पूरा (कोराली) थाना नवाबगंज घर पर रहकर खेती करने के साथ सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार थे। बताया गया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर से बाजार के लिए निकले थे। जिनका सिर विहीन शव रेल पथ मार्ग थाना नवाबगंज के पयासी का पूरा गांव के पास मिला।
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी जीआरपी पुलिस ने नवाबगंज पुलिस को दी गई। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिर की तलाश में जुट गई। करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि कोई जानवर सिर उठा ले गया होगा।
विज्ञापन

अर्पित मिश्रा के सुबह घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में लग गए। शाम करीब 6 बजे मृतक की पत्नी प्रीति ने शव की पहचान में अपना पति बताया। जानकारी गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। थाना प्रभारी द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव के पास दो सिगरेट व 310 रुपये मिले हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिर की काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन नहीं पता चला। लगता है कोई जानवर सिर उठा ले गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह थाना प्रभारी नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें