फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिला जज और डीएम ने किया केंद्रीय कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी का निरीक्षण करके बाहर आते अधिकारी
विज्ञापन
जिला जज और जिलाधिकारी ने बुधवार को केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक से पैसा मिलने के बाद सेंट्रल जेल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस मामले में डिप्टी जेलर और वार्डर को निलंबित किया गया है। जांच के लिए तीन सदस्य की टीम बना बनाई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को जिला जज संजीव कुमार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ केंद्रीय कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने जेल की बैरकों की तलाशी ली। साथ ही बंदियों की समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का भी अवलोकन किया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए, मुलाकात की व्यवस्था के बारे में जेल अधिकारियों से पूछताछ की। बाद में जेल के अस्पताल में जाकर वहां भर्ती बंदियों से पूछताछ की।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम को भी देखा गया। अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी सेल और हाई सिक्योरिटी बैरक का भी निरीक्षण किया। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को परोसे जाने वाले भोजन को भी देखा। इस दौरान डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम एवं सीजेएम त्रिशा मिश्रा के साथ केंद्रीय कारागार के अधिकारी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल ने बताया की यह आंशिक निरीक्षण था जो पूरी तरह से संतोषजनक रहा।

केंद्रीय कारागार नैनी का निरीक्षण करके बाहर आते अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें