फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: हादसों में दो बुजुर्गों की मौत

Wed, 13 May 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला। अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई जिसमें एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

पहली घटना टकटई गांव के समीप हुई। गांव निवासी रामलाल (65) पुत्र शिवमोहन मंगलवार सुबह शौच के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
वहीं, दूसरी घटना गाढा कटरा गांव में हुई। सूरजकली (60) पत्नी श्यामलाल मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए वाशिंग प्लांट जा रही थीं। तभी बांदा की ओर से तेज रफ्तार आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जबकि डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें