फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में करीब दस दिन पहले अयोध्या के देवकली तिराहे से शुरू हुई ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा शनिवार को सोरांव के नहर ददौली के बाद सोरांव चौराहे पहुंची। उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि भाजपा शासित केंद्र एवं अन्य प्रदेशों के युवाओं, किसानों के साथ छल कर रही है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए वैकेंसी तो निकाल देती है लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो जाने से उनके सपने पर पानी फिर जाता है। इसी तरह किसानों को एक बोरी खाद के लिए दिन-रात लाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार करना पड़ता है। किसानों को कर्ज लेकर खेती करने के बावजूद भी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसी तरह सरकार के बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले से बुनकर आत्महत्या कर रहा है। लघु कुटीर उद्योग बंद होते जा रहे हैं। शिक्षा माफिया सरकार पर हावी हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में हजारों सरकारी स्कूल बंद करके गरीबों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी क्रम में स्मार्ट मीटर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया जा रहा है। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वामिक एजाज फारूकी, महामंत्री राजेश शुक्ला, संजय पटेल, विवेक पटेल, करण प्रताप पांडेय, अखिलेश पासी, चंद्रमणि मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें