निर्माण ही नहीं शुरू हुआ
परिवारवालों ने बताया कि पिता के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार, स्मारक स्थल व खेल मैदान बनाने की घोषणा की गई थी। स्मारक स्थल व खेल मैदान के लिए सीमांकन करके भूमि को चिह्नित भी कर दिया गया। लेकिन निर्माण कार्य अब तक नहीं शुरू हुआ। इसी तरह प्रयागराज-हंडिया हाईवे से नउआन बस्ती होते हुए कंतापुर मार्ग तक जाने वाले रास्ते पर प्रवेश द्वार का निर्माण भी अब तक नहीं हो सका। हालांकि भीटी कांगापुर मार्ग पर पूर्व विधान परिषद सदस्य की ओर से विधायक निधि से स्मृति द्वार का निर्माण करा दिया गया है।
घोषणाएं जब हुई थी, तब मैं यहां तैनात नहीं था। ऐसे में मुझे जानकारी नहीं है। अब बताया गया है तो इस बारे में पता लगाया जाएगा। जो भी औपचारिकताएं शेष होंगी, उन्हें पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। - रमेश कुमार मौर्य, एसडीएम हंडिया