फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं

Fri, 19 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बाइक और बोलेरो की टक्कर में घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों युवकों के पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रतापपुर-घूरपुर मार्ग पर दोनों शवों को रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पडुवा गांव निवासी गुड्डू उर्फ विजय (25) और बृजेश कुमार (25) की बाइक और बोलेरो की सोपारी बाग के पास टक्कर हो गई थी। विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। इलाज के दौरान बृजेश की भी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों शव पडुवा गांव पहुंचा तो ग्रामीण और रिश्तेदार इकट्ठा थे। परिजन दोनों शव को पडुवा चौराहा पर रख मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलते ही लालापुर थानाध्यक्ष अनुभव सिंह और एसीपी बारा वेद व्यास मिश्र मौके पर पहुंचे। रात करीब आठ बजे एसडीएम बारा डॉ. गणेश कन्नोजिया और एडी डीसीपी विजय आनंद मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजन 20-20 लाख रुपये सहयोग राशि और भूमि का आवासीय पट्टा दिए जाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी
मृतक विजय की बहन की शादी आगामी 21 जून को तय थी। गुड्डू और बृजेश इसी मांगलिक कार्य के सिलसिले में लालापुर के लिए निकले थे। बहन की विदाई का सामान तो नहीं आया लेकिन भाई के कफन का सामान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें