फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गैंगस्टर के अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

Fri, 19 Jun 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आनापुर पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे टीम रामनगर-मांदुपुर के पास संदिग्धों की तलाश कर रही थी। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित गौतम, निवासी कटरा कौड़िहार, थाना नवाबगंज बताया। बरामद मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। कोतवाल पंकज अवस्थी ने बताया कि अंकित पर कई आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें