फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज और बदलों के बीच संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज मंगलवार को तमतमाए सूरज ने बादलों से दोपहर बाद आधा घंटा नूराकुश्ती की। इस दौरान कई इलाकों में अचानक छाए बादलों ने बूंदाबांदी कराई तो कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ीं। इसका तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा। बूंदें गर्म तवे पर पड़े पानी की तरह छन्न होकर गुम हो गईं। धूप तेज होने से दस दिन बाद अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तामपान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप से लोगों के सिर चकराए। बाहर निकले लोग उमस भरी गर्मी में पसीना पोछते रहे। यही हाल रात में भी रहा। न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री छलांग लगाकर 27 से 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तपिश की आंच रात में परेशानी का कारण बनी। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक अभी तीन दिन धूप कड़क रहेगी। बादलों की आवाजाही से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 12 जून को दिन भर बादल छाए रहेंगे। बा ्िरस के भी आसार हैं। हमें नरम गरम मौसम के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें