फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे, दिल्ली की फ्लाइट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से पुणे की सीधी फ्लाइट बुधवार से शुरू हो रही है। निजी विमानन कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। पुणे के अलावा राजधानी दिल्ली के लिए भी एक और सीधी फ्लाइट का संचालन बुधवार से होने जा रहा है। खास बात यह कि दिल्ली से इंडिगो की एयर बस सुबह चलकर प्रयागराज आएगी ओर यहां से पुणे के लिए रवाना होगी। इसके बाद पुणे से प्रयागराज वापस आने के बाद शाम को यही फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना होगी। बीते 25 मार्च से ही निजी विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज से दिल्ली एवं पुणे की फ्लाइट निरस्त चल रही है। पिछले माह 25 मई से ही उड्डयन मंत्रालय ने कुछ फ्लाइट शुरू की तो उसमें प्रयागराज से इंडिगो ने मुंबई एवं बंगलूरू और एयर इंडिया ने दिल्ली की हवाई सेवा शुरू की।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब इंडिगो अब प्रयागराज से पुणे और दिल्ली के लिए बुधवार दस जून से फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इसकी बुकिंग मंगलवार को ही शुरू हुई। अभी इस फ्लाइट के संचालन की मंजूरी 30 जून तक के लिए ही मिली है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बाद में इसकी मियाद बढ़ा दी जाएगी। अभी 15 जून तक इसकी बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट में दर्शाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंडिगो द्वारा कोलकाता, रायपुर, गोरखपुर के अलावा प्रयागराज से भोपाल, भुवनेश्वर एवं देहरादून के लिए भी जल्द ही हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। हालांकि इन सभी फ्लाइटों में एक जुलाई से बुकिंग पिछले माह ही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुणे एवं दिल्ली फ्लाइट की समय सारिणी
दिल्ली-प्रयागराज सुबह 9.40-11.05 बजे
प्रयागराज-पुणे दोपहर 12.05-2.30 बजे
पुणे-प्रयागराज दोपहर 3.20-5.35 बजे
प्रयागराज-दिल्ली शाम 6.15-7.40 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें