फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू कारोबारियों को सताने लगा कार्रवाई का भय

Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चौथी बार आई सीबीआई की कड़ी पूछताछ के बाद अब बालू कारोबारियों को कार्रवाई का भय सताने लगा है। इस बार टीम ने जो दस्तावेज खनन और जिला पंचायत कार्यालय से जुटाए हैं वह जांच को मुकाम तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त होंगे। सघन पूछताछ और जुटाए गए दस्तावेज को लेकर शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन


जिले में बालू के अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम सोमवार शाम ओसा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। मंगलवार सुबह से टीम ने बालू पट्टाधारकों व डंप कारोबारियों को बुलाकर सघन पूछताछ की। बुधवार को टीम ने गैर प्रांत के दो कारोबारियों को बुलाकर जिले में आने और कारोबार किए जाने संबंधी बयान लिए। तीसरे दिन गुरुवार को टीम के सदस्यों ने आधा दर्जन बालू कारोबारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम के दो सदस्य पहले खनन कार्यालय पहुंचे।

यहां पर एक कर्मचारी से रवन्ने पर लिए जाने वाले कथित सिंडीकेट टैक्स व लेने वाले व्यक्ति की बाबत सघन पूछताछ की। यहां के बाद टीम जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे से जिले भर बने आधा दर्जन बैरियर के टेंडरधारकों के नाम, जारी की गई पर्ची आदि दस्तावेज अपने कब्जे में किया। रात भर रहने के बाद तीन सदस्यीय टीम दिल्ली के रवाना हो गई। टीम के जाने के बाद बालू कारोबारियों के माथे पर बढ़ी चिंता की लकीरों से कार्रवाई का भय दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के जाने के बाद किसी भी बालू कारोबारी के चेहरे पर मुस्कान नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें