फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छठवें दिन भी जारी रहा किसानों का आंदोलन

Mon, 24 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का आंदोलन छठवें दिन भी जारी रहा। रविवार को दो गांवों के बीच चल रहे भूमि विवाद का समाधान प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद निकाल लिया गया। सत्याग्रह पर बैठे किसानों की मांग के बाद एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने घूरपुर पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन और पैमाइश का कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राजीव चंदेल ने बताया कि बारा तहसील के गड़रा व टिकरी गांव की सीमा का निर्धारण न होने से सरकारी नाले को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनती रही। गत दिवस भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने नायब तहसीलदार को उक्त भूमि के सीमांकन का निर्देश दिया था।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल प्रभारी राजीव चंदेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के मंडल इंचार्ज अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुट्टी ने सड़क मरम्मत कराने का वादा किया था, परंतु रविवार तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। संगठन के कानूनी सलाहकार प्रशांत सिंह, मंडल अध्यक्ष भैया जी मिश्र, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू राज, मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बसंत बहादुर बिंद, राम मिलन तिवारी, जगदीश सिंह, पुष्पराज सिंह, लल्ला बाबू पटेल, बलराम बंसल, मनोजा देवी आदि लोग आंदोलन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें