फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ में सीआरपीएफ जवान की खुदकुशी व परिजनों की हत्या के मामले में मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाने पहुंचे घरवालों ने पुलिस से पीएम रिपोर्ट व एफआईआर की कॉपी भी मांगी। उधर चौथे दिन भी पुलिस यह नहीं पता लगा सकी कि वारदात की वजह क्या रही। 16 मई को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में हुई वारदात में सीआरपीएफ जवान विनोद यादव व उसकी पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई थी। उधर विनोद के घरवाले मंगलवार शाम थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। पिता व चचेरे भाई जयविजय यादव ने आरोप लगाया कि अकेला व्यक्ति 14 राउंड गोलियां एक रिवॉल्वर से कैसे चला सकता है। उसने यह भी सवाल उठाया कि पोस्टमार्टम मेें विनोद के जांघ में भी एक गोली लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

तो ऐसे में आखिर क्या गोली लगने के बाद कोई फंदे पर लटक सकता है। परिवारवालों का यह भी आरोप है पुलिस के पहुंचने से पहले ही क्वार्टर के दो दरवाजे तोड़े जा चुके थे। यही नहीं मौके पर पहुंचे भाइयों को भी काफी देर बाद भीतर जाने दिया गया। उन्होंने थरवई पुलिस से एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी मांगी। फिलहाल उन्हें कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जा सकी। परिजनों का कहना है कि वह मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगेे। उधर चौथे दिन भी पुलिस वारदात की वजह का पता नहीं लगा सकी। न ही उस असलहे के बारे में जानकारी हासिल कर सकी, जो घटना में प्रयुक्त हुआ। हर बार की तरह ही मंगलवार को भी पुलिस की ओर से यही कहा गया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें